ऑपरेशन प्रहार: गाजियाबाद पुलिस ने 21 किलो के करीब गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

ऑपरेशन प्रहार: गाजियाबाद पुलिस ने 21 किलो के करीब गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाज़ियाबाद, पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधी पर अंकुश लगाने का सहरानियिय कार्य आज 4 अगस्त। कमिश्नरेट गाजियाबाद की स्वाट टीम (अपराध शाखा) और वेव सिटी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 972 ग्राम अवैध गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक सफेद कार (UP14 DQ 2526) बरामद की।स्वाट टीम अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फिरोज खान (28 वर्ष) और जैद (22 वर्ष) हैं। दोनों को वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय उस्मान कॉलोनी, डासना के पास से पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली- एनसीआर में स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों के आसपास गांजा, चरस और स्मैक की सप्लाई करते थे। स्वाट टीम अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी वसीम और शाहनवाज उड़ीसा और बिहार से गांजा लाकर एनसीआर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस अवैध कारोबार से होने वाली कमाई को आपस में बराबर बांटते थे। स्वाट टीम अपराध शाखा पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी फिरोज खान के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से स्कूलों और कॉलेजों के आसपास मादक पदार्थों की सप्लाई पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें