जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँड़ड़, के मार्गदर्शन में नीव शक्ति संस्था द्वारा तीन दिव्यांगजनों के स्वरोजगार कियोस्कों का शुभारंभ

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँड़ड़, के मार्गदर्शन में नीव शक्ति संस्था द्वारा तीन दिव्यांगजनों के स्वरोजगार कियोस्कों का शुभारंभ

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाज़ियाबाद | 4 अगस्त, 2026 जिलाधिकारी गाज़ियाबाद श्री रविन्द्र कुमार माँड़ड़, आई.ए.एस. के मार्गदर्शन, मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ के नेतृत्व एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री अंशुल चौहान के सहयोग से नीव शक्ति संस्था द्वारा संचालित प्रोजेक्ट समर्थ के अंतर्गत आज तीन दिव्यांगजनों के स्वरोजगार हेतु स्थापित कियोस्कों का शुभ उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब गाज़ियाबाद की अध्यक्ष श्रीमती दीपा वाली, इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन श्रीमती दीपाली, नीव शक्ति संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष सुश्री ऋचा बल्लभ खुल्बाई सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आज जिन लाभार्थियों के स्वरोजगार कियोस्कों का शुभारंभ किया गया, उनमें श्री तरुण शर्मा, श्री श्याम लाल एवं श्री नवरत्न जी शामिल हैं। इनमें से दो स्वरोजगार कियोस्क इनर व्हील क्लब गाज़ियाबाद के आर्थिक सहयोग से स्थापित किए गए, जबकि तीसरा कियोस्क प्रोजेक्ट समर्थ के अंतर्गत नीव शक्ति संस्था के प्रयासों से स्थापित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने कहा कि दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ना उन्हें आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नीव शक्ति संस्था एवं इनर व्हील क्लब गाज़ियाबाद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में समावेशी विकास की भावना को सशक्त बनाते हैं। सुश्री ऋचा बल्लभ खुल्बाई ने बताया कि प्रोजेक्ट समर्थ का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था जिला प्रशासन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने इस पहल के लिए जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँड़ड़, आई.ए.एस., मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री अंशुल चौहान, तथा इनर व्हील क्लब गाज़ियाबाद का विशेष आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोहित, अमित, रितु बंसल, आयुष एवं सागर सहित नीव शक्ति संस्था की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नीव शक्ति संस्था ने भविष्य में भी अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया। नीव शक्ति संस्था प्रोजेक्ट समर्थ इनर व्हील क्लब गाज़ियाबाद के सहयोग से”दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें