12 घंटे में दो मुठभेड़: आसपुर देवसरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अपराधियों में मचा हड़कंप
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा पुलिस और एसओजी टीम ने पिछले 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में बड़ी सफलता हासिल कर अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
पहली कार्रवाई गुरुवार शाम करीब 7 बजे अमरगढ़ कोट में हुई लगभग 80 लाख रुपये की लूटकांड से जुड़े एक आरोपी के खिलाफ की गई। थाना आसपुर देवसरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दलपत शाह गांव के पास नहर किनारे हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी मुठभेड़ शुक्रवार सुबह जालपा नहर के पास हुई, जहां पुलिस की संयुक्त टीम की एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी डब्ल्यू वर्मा के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पहले अमरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
लगातार 12 घंटे के भीतर हुई इन दोनों सफल कार्रवाइयों से अपराधियों में दहशत का माहौल है। पुलिस की सक्रियता और तत्परता की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।
ये भी पढ़ें जनता समाधान शिविर में 11 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश












