डासना क्षेत्र में GDA की बड़ी कार्रवाई, 44 हजार वर्गमीटर भूमि से हटाए अवैध निर्माण

डासना क्षेत्र में GDA की बड़ी कार्रवाई, 44 हजार वर्गमीटर भूमि से हटाए अवैध निर्माण

ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर: पवन सूर्यवंशी

गाजियाबाद। अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने डासना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल के निर्देशों के अनुपालन में 7 अगस्त 2026 को प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने करीब 44,000 वर्गमीटर भूमि को अवैध कब्जों और निर्माणों से मुक्त कराया।

विशेष कार्याधिकारी/प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में ग्राम डासना देहात, कल्लूगढ़ी, गाजियाबाद स्थित खसरा संख्या 1618, 1619, 1620, 1627, 1628, 1629 और 1630 पर किए गए अनधिकृत निर्माण एवं विकास कार्यों को ध्वस्त किया गया।

इसके अलावा खसरा संख्या 1630, डासना, कल्लूगढ़ी के निकट जल निगम रोड पर करीब 300 वर्गमीटर क्षेत्र में दानिश पुत्र रऊफ, 250 वर्गमीटर क्षेत्र में रवि शंकर शर्मा पुत्र विनोद तथा 350 वर्गमीटर क्षेत्र में हामिद पुत्र तसब्बुर अली द्वारा किए गए अनधिकृत भवन निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं की ओर से विरोध किया गया। हालांकि, प्राधिकरण पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई जारी रखी गई।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, मेट, स्थानीय पुलिस बल और प्राधिकरण पुलिस बल मौजूद रहा। GDA अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्ट: पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

ये भी पढ़ें गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के जेवर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें