गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के जेवर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद

गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के जेवर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी  गौतमबुद्ध नगर। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना जेवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद,पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को वादी ने थाना जेवर में तहरीर दी थी कि रुपयों के लेन-देन को लेकर कहासुनी के दौरान अभियुक्त भूरी उर्फ नजर मोहम्मद ने कथित तौर पर अवैध तमंचे से वादी को जान से मारने की नीयत से फायर किया।गोली वादी को नहीं लगी, बल्कि रास्ते से गुजर रहे उमर पुत्र असफाक को लग गई। घायल उमर का उपचार चल रहा है। घटना के बाद थाना जेवर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था।ग्राम थौरा के पास से गिरफ्तारी।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को थाना जेवर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त भूरी उर्फ नजर मोहम्मद पुत्र युसुफ को ग्राम थौरा के पास से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त भूरी उर्फ नजर मोहम्मद पुत्र युसुफ निवासी—कस्बा जहांगीरपुर, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर।

आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना जेवर में विभिन्न धाराओं में कुल 7 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और मारपीट समेत अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। मु0अ0सं0 281/2026 — धारा 109(1)/352 बीएनएस जेसी अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।बरामदगी01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस (.315 बोर)।

ये भी पढ़ें परंपरा से प्रमाण तक — भारत की प्राचीन ज्ञान-परंपरा को आधुनिक शोध से जोड़ने का संकल्प

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें