कांवड़ यात्रियों के लिए नगर पालिका का सुविधा केंद्र शुरू, डीएम और पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

कांवड़ यात्रियों के लिए नगर पालिका का सुविधा केंद्र शुरू, डीएम और पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

जिला संवादाता काव्यांश रावत श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर एटा नगर पालिका परिषद ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माया पैलेस चौराहे पर विशेष कांवड़ यात्री सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।

नगर पालिका द्वारा स्थापित इस सुविधा केंद्र पर कांवड़ यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी अरविंद सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित कर उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, पंकज चौहान सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रावण मास में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार व्यवस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट मेरठ तिराहे पर सुरक्षात्मक कैंप का आयोजन: कांवड़ यात्रियों के वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव टेप एवं मोनोग्राम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें