प्रतापगढ़: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, एक गिरफ्तार
प्रतापगढ़: जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतर्जनपदीय लुटेरों के गिरोह के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश उमेश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी नीरज को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
घटना महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे किसनी नहर पुलिया के पास हुई, जहां लूट की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में उमेश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरामदगी:
- – एक तमंचा,
- – कारतूस,
- – मोबाइल फोन और
- – एक बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह हाल ही में महेशगंज क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में शामिल था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य घटनाओं की भी जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें ग्राम मरथरा भगवान दास में मगरमच्छ पकड़ा, चंबल नदी में छोड़ा गया












