बीजेपी की बड़ी बैठक आज, सीएम योगी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

लखनऊ: बीजेपी की बड़ी बैठक आज, सीएम योगी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी लखनऊ में एक अहम संगठनात्मक बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू होगी, जिसमें पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भाग लेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों की दिशा तय करने के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें