झाड़ियों से गूंजी मासूम की चीखें, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
रानीगंज। थाना क्षेत्र में राशन लेकर घर लौट रही 13 वर्षीय किशोरी को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों के पहुंचने से किशोरी को समय रहते बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी को आवश्यक चिकित्सकीय एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस एवं प्रशासन की ओर से लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।












