थाना समाधान दिवस पर ASP/CO रानीगंज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार, 08 अगस्त 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज ने थाना प्रभारी फतनपुर के साथ थाना फतनपुर में जनसुनवाई की।
इस दौरान थाना क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। ASP/CO रानीगंज ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने थाना दिवस पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतने, फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनने तथा प्रत्येक प्रकरण का न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण












