छह लोगों की मौत के बाद इकलौते बचे अमन श्रीवास्तव से मिले पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता

छह लोगों की मौत के बाद इकलौते बचे अमन श्रीवास्तव से मिले पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।महुली में दर्दनाक मकान हादसे के बाद पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और हादसे में बचे अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।पूर्व सांसद ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार अकेला नहीं है। भाजपा और संघ परिवार पूरी तरह परिवार के साथ खड़ा है और हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित परिवार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करेंगे।साथ ही, पीड़ित परिवार के लिए सरकारी जमीन आवंटित कर नया मकान बनवाने की मांग भी सरकार के समक्ष उठाने की बात कही।उन्होंने अमन श्रीवास्तव को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन महीनों से लंबित, आंदोलन की चेतावनी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें