गैर जमानती वारंट में वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

गैर जमानती वारंट में वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा | दैनिक चक्र न्यूज़ थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बाघराय पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना बाघराय के उपनिरीक्षक जयसुशील मिश्रा मय हमराह कांस्टेबल अरविंद कुमार एवं कांस्टेबल सुनील कुमार द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान माननीय न्यायालय सिविल जज एफटीसी कक्ष संख्या-2, प्रतापगढ़ द्वारा जारी गैर जमानती वारंट से संबंधित अभियुक्त अनीश अहमद पुत्र वसारत उल्ला, निवासी जफरापुर, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 50 वर्ष को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0नं0 235/15, अ0सं0 64/2000, धारा 279, 304ए भादवि, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित मामला दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

अनीश अहमद पुत्र वसारत उल्ला, निवासी जफरापुर, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 50 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 जयसुशील मिश्रा, कांस्टेबल अरविंद कुमार एवं कांस्टेबल सुनील कुमार, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें छह लोगों की मौत के बाद इकलौते बचे अमन श्रीवास्तव से मिले पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें