पट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल छिनैती का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना पट्टी पुलिस ने मु0अ0सं0 279/2026, धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अभय सरोज पुत्र सुरेश सरोज, निवासी ग्राम श्रीनाथपुर, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के भरोखन रोड स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से छिनैती किया गया एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें एटा त्रिलोकपुर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला समेत तीन घायल—पुलिस जांच में जुटी












