राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्याय रथ रवाना
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्याय रथ रवाना किया गया।
जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कमल पाण्डेय ने जनपद मुख्यालय से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर तहसील क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
यह कार्यक्रम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी द्वितीय के संयोजन में आयोजित किया गया। न्याय रथ के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्यों और उसमें सुलह-समझौते के आधार पर वादों के निस्तारण की जानकारी दी जाएगी।
न्याय रथ के तहसील पट्टी मुख्यालय पहुंचने पर उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्र ने उसका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सभी न्यायालयों में किया जाएगा, जिसमें सुलह-समझौते योग्य मामलों का निस्तारण पक्षकार आपसी सहमति और समझौते के आधार पर करा सकते हैं।
इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, पैनल अधिवक्ता इंद्र प्रसाद, बिंदेश्वरी प्रसाद, बिंदु पाठक, बसंत लाल, पीएलवी गिरीश पाण्डेय, पीएलवी एवं प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी राम प्रकाश पाण्डेय, ममता पाण्डेय, एडवोकेट रवि सिंह, कृष प्रताप सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें पट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल छिनैती का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार












