हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की नवनियुक्त मानद महासचिव मीना कांबोज ने किया बाल भवन पानीपत का औचक निरीक्षण।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की नवनियुक्त मानद महासचिव मीना कांबोज ने किया बाल भवन पानीपत का औचक निरीक्षण।

जिला क्राइम रिपोर्टर  सागर गोयल  पानीपत हरियाणा। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की नवनियुक्त मानद महासचिव मीना कांबोज ने मंगलवार को बाल भवन पानीपत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती ऋतु राठी ने बाल भवन में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बाल भवन के संचालन, बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों और सुविधाओं के संबंध में संपूर्ण विवरण भी प्रस्तुत किया।

मीना कांबोज ने बच्चों के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य ही प्रदेश का भविष्य है। उन्होंने बाल भवन में चल रही गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी एवं बाल हितैषी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे तक सही तरीके से पहुंचे, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्टाफ से बच्चों की भलाई के लिए नए-नए सुझाव देने और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बाल भवन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें पट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल छिनैती का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें