पट्टी के प्राथमिक विद्यालय में संदिग्ध पदार्थ खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ी

पट्टी के प्राथमिक विद्यालय में संदिग्ध पदार्थ खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पट्टी। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बुधवार को संदिग्ध पदार्थ खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवपूजन पांडे सहायक अध्यापकों के साथ बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

बताया गया कि विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा पुड़िया में कोई पदार्थ लाया गया था। छात्र आर्यन पुत्र बबलू के अनुसार, उसने स्वयं उस पदार्थ का सेवन किया और साथ में पढ़ने वाले अन्य बच्चों को भी खिला दिया। इसके बाद आर्यन, मयंक, प्रिंस समेत चार बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।

सीएचसी पट्टी में चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बच्चों की हालत देखकर गंभीर नशीला पदार्थ खाने की आशंका जताई। हालांकि बच्चों ने वास्तव में किस पदार्थ का सेवन किया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बच्चों की हालत गंभीर होने पर आर्यन, मयंक और प्रिंस को बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे एक एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय और स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की मांग, मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को सौंपा ज्ञापन 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें