एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की मांग, मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता योगेश भदोरिया।
जागरूक उपभोक्ता समिति, इंदौर। द्वारा आज माननीय राज्य मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन, मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की मांग, को लेकर सौंपा ज्ञापन। जागरूक उपभोक्ता समिति, इंदौर द्वारा आज माननीय राज्य मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन, श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी के इंदौर आगमन पर सौजन्य भेंट कर प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। समिति की ओर से बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा नकली घी, मिलावटी डेयरी उत्पादों एवं अन्य खाद्य पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आम नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। भेंट के दौरान समिति द्वारा एनालॉग (कृत्रिम) पनीर के संबंध में भी चिंता व्यक्त की गई। समिति ने मांग की कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं हितों की रक्षा के लिए मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय की विशेष जांच कराई जाए तथा अन्य राज्यों से आने वाले ऐसे उत्पादों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए। एनालॉग पनीर बेचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाये। माननीय मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी ने समिति द्वारा उठाए गए विषय को गंभीरता से सुना तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एनलॉग पनीर बेचने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी एवम खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्रदेश सरकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। जागरूक उपभोक्ता समिति ने आशा व्यक्त की है। विषय पर ज्ञापन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुकेश कुमार अमौलिया, उपध्यक्ष, मनोज गुप्ता, सी. एस ठाकुर, दिनेश शर्मा आदि समिति के सदस्य मौजूद रहे। समिति सदस्यों द्वारा श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के इंदौर आगमन पर सौजन्य भेंट कर प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं सख्त कार्रवाई के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।












