प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गैस रिफलिंग एवं कालाबाजारी का भंडाफोड़
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। थाना कोतवाली देहात पुलिस एवं पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम की कार्रवाई से गैस सिलेंडरों की अवैध रिफलिंग एवं बिक्री के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले सिलेंडरों से गैस निकालकर उसकी अवैध रिफलिंग एवं कालाबाजारी करते थे। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से गैस सिलेंडर, वाहन तथा गैस सिलेंडरों को दोबारा सील करने में इस्तेमाल होने वाली मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया।
पुलिस ने सभी पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संयुक्त टीम द्वारा अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें पट्टी के प्राथमिक विद्यालय में संदिग्ध पदार्थ खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ी












