गाजियाबाद पुलिस के ‘वादी संवाद दिवस’ में 196 वादियों से सीधा संवाद, मामलों की दी गई जानकारी
पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की ओर से 12 अगस्त 2026, बुधवार को जनपद के सभी थानों पर ‘वादी संवाद दिवस’ आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त श्री जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य वादियों को उनके मामलों की त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना तथा पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना रहा।
‘वादी संवाद दिवस’ के दौरान FIR/NCR के विवेचनाधीन मामलों और गुमशुदगी से संबंधित वादियों को संबंधित थानों पर बुलाया गया। संबंधित विवेचकों ने वादियों को उनके प्रकरण की वर्तमान स्थिति एवं विवेचना की प्रगति के बारे में जानकारी दी। वादियों द्वारा पूछे गए सवालों का पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों ने तथ्यात्मक एवं संतोषजनक जवाब दिया।
जोनवार वादियों की उपस्थिति
- नगर जोन: 54 वादी
- ट्रांस हिंडन जोन: 78 वादी
- ग्रामीण जोन: 64 वादी
- कुल: 196 वादी
पुलिस के अनुसार, ‘वादी संवाद दिवस’ एक जन-सरोकार आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण की सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराना और न्याय प्रक्रिया के प्रति विश्वास एवं संतोष को बढ़ावा देना है।
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकेंद्रित एवं संवाद आधारित कार्यक्रमों को जारी रखने की बात कही है, ताकि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।
ये भी पढ़ें छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मसूरी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा












