कोहड़ौर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
कोहड़ौर, प्रतापगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत कोहड़ौर में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व एवं चेयरमैन शीतला प्रसाद के संयोजन में निकली यात्रा मंगरौरा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए मदाफरपुर मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के बीच लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा नगर पंचायत क्षेत्र गूंज उठा।यात्रा में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन सोनी, धवल द्विवेदी, विनोद पाण्डेय, देवेंद्र पाठक, शोनू जायसवाल, विद्यासागर, विशाल सिंह, पूनम इंसान समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।यात्रा के समापन पर ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह एवं चेयरमैन शीतला प्रसाद ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार जताया। साथ ही लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
ये भी पढ़ें सेनानायक ने मानिकपुर घाट का किया निरीक्षण, तीर्थपुरोहितों एवं पत्रकारों ने किया सम्मान












