सीबीजी इंडस्ट्री में किसानों को समृद्ध बनाने और गांवों में रोजगार देने की अपार ताकत,कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है

सीबीजी इंडस्ट्री में किसानों को समृद्ध बनाने और गांवों में रोजगार देने की अपार ताकत,कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को ग्रीन एनर्जी की राह दिखाई, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र,कृषि अपशिष्ट को ऊर्जा में बदलकर किसानों के भविष्य को सुनहरा बनाने का अवसर : सूर्य प्रताप शाही,

गौतमबुद्धनगर,12 अगस्त 2026 इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 के दूसरे दिन नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही एवं ऊर्जा राज्यमंत्री श्री कैलाश राजपूत ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) आशीष गोयल ने मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए डेलीगेट्स, विषय विशेषज्ञों और बड़ी संख्या में उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सीबीजी इंडस्ट्री में किसानों को समृद्ध बनाने की बहुत ताकत है। इसके माध्यम से कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है और गांव के लोगों को गांव में ही रोजगार दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को ग्रीन एनर्जी की राह दिखाई है। पूर्व की सरकारों ने किसानों की चिंता नहीं की, जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसानों की आमदनी बढ़ाने, स्वाइल हेल्थ कार्ड और कृषि को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। मंत्री श्री शर्मा ने उद्यमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बायोएनर्जी के क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्यमियों के साथ प्रदेश सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। मा0 मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आज मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीबीजी बायोएनर्जी का यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन इसका जीवंत उदाहरण है, जहां देश-विदेश के उद्यमी और विशेषज्ञ किसानों की आय बढ़ाने, कचरे को ऊर्जा में बदलने और गांव में रोजगार पैदा करने की संभावनाओं पर मंथन कर रहे हैं।मा0 कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा अनाज उत्पादक राज्य है और यहां सबसे अधिक कृषि अपशिष्ट उपलब्ध है। इस अपशिष्ट को नवाचार के माध्यम से ऊर्जा में बदला जा सकता है। उन्होंने सभी उद्यमियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम सबके सहयोग से ग्रीन एनर्जी के माध्यम से अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेंगे। यह किसानों के भविष्य को सुनहरा बनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कृषि अपशिष्ट को आए और ऊर्जा के स्रोत में बदलकर किसानों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। मा0 ऊर्जा राज्यमंत्री श्री कैलाश राजपूत एवं गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता ने कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए प्रदेश में डोमेस्टिक लेवल पर एक लाख छोटे बायोगैस प्लांट लगाने की आवश्यकता बताई।इस अवसर पर केआईएस एवं पारस ग्रुप के साथ एक हजार करोड़ रुपये का एमओयू साइन हुआ। साथ ही अनेक रिसर्च जर्नल एवं कृषि साहित्य का विमोचन किया गया।कार्यक्रम में देश-विदेश से आए डेलीगेट्स, विषय विशेषज्ञों और उद्यमियों ने बायोएनर्जी, सीबीजी, कृषि अपशिष्ट के उपयोग, ग्रामीण रोजगार और ग्रीन एनर्जी की संभावनाओं पर मंथन किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें