गाजियाबाद में नवजात शिशु तस्करी गिरोह का पर्दाफाश,3 माह के मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, 7 आरोपी गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


गाजियाबाद पुलिस की सतर्कता से मासूम सुरक्षित ,अपने बच्चे को सकुशल पाकर माता पिता की आंखों में ख़ुशी के आंशु गाजियाबाद पुलिस का किया धन्यवाद, गाजियाबाद पुलिस सर्विस सबसे अच्छी पुलिसिंग की एवं फटा फट एंक्सन लेन वाली पुलिस की बात कही,पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में डीसीपी धवल जायसवाल, हिंडन ट्रांस एवं नगर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना टीला मोड़ पुलिस टीम ने नवजात शिशुओं की कथित तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 पुरुष एवं 2 महिलाओं समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत 3 माह के मासूम को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को फुरकान नामक व्यक्ति के 3 माह के बच्चे का अपहरण किया गया था। शिकायत के आधार पर थाना टीला मोड़ में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसके बाद CCTV फुटेज, सर्विलांस, मैनुअल इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई।12 अगस्त 2026 को हिंडन नदी चौकी क्षेत्र, फर्रुखनगर से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि गिरोह नवजात एवं छोटे बच्चों को निशाना बनाकर उनका अपहरण करता था और कथित तौर पर निःसंतान दंपतियों को मोटी रकम लेकर बच्चों को बेचने की योजना बनाई जाती थी। बच्चों की तस्वीरें WhatsApp के माध्यम से साझा कर सौदे की बातचीत किए जाने की बात भी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने ऐनुल, नौशाद, नागेन्द्र उर्फ सुक्का, नसीम, आबिद, सुमित्रा और रुकसार को गिरफ्तार किया है। वहीं सितारा और मौसीना को वांछित बताया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।गाजियाबाद पुलिस की तत्परता से 3 माह के मासूम की सुरक्षित बरामदगी हुई और कथित नवजात तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया गया।












