कावड़ यात्रा महोत्सव के सफल समापन के बाद हर घर तिरंगा में जुटा नगर निगम,5 लाख तिरंगा झंडा वितरित कर रहा है नगर निगम, जोनल प्रभारियों की लगाई ड्यूटी,,15 अगस्त पर 80 फीट राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर निगम निकलेगा भव्य रैली,नगर आयुक्त महोदय श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक IAS गाजियाबाद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
15 अगस्त पर 80 फीट राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर निगम निकलेगा भव्य रैली-नगर आयुक्त महोदय श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक IAS गाजियाबाद नगर निगम कावड़ महोत्सव को संपन्न करने के उपरांत हर घर तिरंगा अभियान में जुट गया है नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम की शहर के हर घर में तिरंगा लहराने की तैयारी चल रही है जिसमें पार्षदों का विशेष सहयोग लिया जा रहा है । सभी जोन में जोनल प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है जिनके द्वारा पार्षदों तक तिरंगा ध्वज पहुंचा जा रहा है l नगर आयुक्त द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम माननीय पार्षदों की सहयोग से जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान को रफ्तार दी जा रही है अधिकांश घरों में तिरंगा ध्वज पहुंचा जा चुका है शेष बचे हुए घरों पर भी तिरंगा जोनल प्रभारियों के माध्यम से पहुंचा जा रहा है, लगभग 5 लाख तिरंगा झंडा वितरित किया जा रहा है, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं l नगर आयुक्त महोदय श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 15 अगस्त पर 80 फीट का राष्ट्रीय ध्वज लेकर भव्य रैली निकाली जाएगी जिसमें गाजियाबाद नगर निगम से रैली प्रारंभ करते हुए नवयुग मार्केट सहित स्थल तक जाएगी सभी शहर के गण माननीय, पार्षद गण निगम अधिकारी गण उपस्थित होकर भव्य रैली को सफल बनाएंगे जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है l












