गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नरेट टीला मोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा मार्का अवैध शराब की तस्करी का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
टीला मोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, लोनी-भोपुरा रोड स्थित डी-मार्ट के सामने से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 25 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब और एक कार बरामद की गई। बरामद शराब में 1000 पव्वे देशी और 250 पव्वे अंग्रेजी शराब शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब हरियाणा के सोनीपत से वाहनों में लोड कर दिल्ली के अशोक नगर पहुंचाई जाती थी और इसके बाद निर्धारित स्थान तक वाहन पहुंचाने के लिए उन्हें प्रति वाहन ₹5,000 दिए जाते थे।पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनील पुत्र मूलकराज (27), निवासी अशोक नगर, दिल्ली और शोएब पुत्र यासीन (20), निवासी न्यू सीमापुरी, दिल्ली के रूप में की है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। बरामदगी: 01 कार, 1000 पव्वे देशी शराब, 250 पव्वे अंग्रेजी शराब और कुल 25 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब।












