ई-रिक्शा बैट्री चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार,नोएडा फेस-1 पुलिस ने 13 स्मार्ट लीथियम बैट्री, 414 बैट्री सेल और 11,800 रुपये किए बरामद

ई-रिक्शा बैट्री चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार,नोएडा फेस-1 पुलिस ने 13 स्मार्ट लीथियम बैट्री, 414 बैट्री सेल और 11,800 रुपये किए बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 स्मार्ट लीथियम बैट्री, 414 लीथियम बैट्री सेल और 11,800 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए थाना फेस-1 पुलिस ने चार आरोपियों को सेक्टर-14 और सेक्टर-15 के बीच बने पुल के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम उर्फ लक्की (21), रहीशउल्ला (29), शाहनवाज (28) और रिजवान (23) के रूप में हुई है। इनमें कासिम और रहीशउल्ला गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि शाहनवाज और रिजवान दिल्ली के दयालपुर क्षेत्र के निवासी हैं। ऐसे करते थे बैट्री चोरी पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसपास के इलाकों में रेकी करते थे। सुनसान स्थानों पर खड़े ई-रिक्शा को निशाना बनाकर उनकी बैट्री चोरी कर लेते थे। चोरी की गई बैट्रियों को एक जगह छिपाकर रखा जाता था और जरूरत पड़ने पर कबाड़ियों को एक-एक करके बेच दिया जाता था। बिक्री से मिले पैसों को आरोपी आपस में बांट लेते थे।पुलिस के अनुसार, आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। वे दक्षिण दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में बैट्री चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी कासिम उर्फ लक्की, पुत्र मेहंदी हसन, निवासी इकरामनगर, थाना लोनी, गाजियाबाद, उम्र 21 वर्ष।रहीशउल्ला, पुत्र शपीक अहमद, निवासी इकरामनगर, थाना लोनी, गाजियाबाद, उम्र 29 वर्ष।शाहनवाज, पुत्र मौ. इकबाल, निवासी भागीरथी विहार, थाना दयालपुर, दिल्ली, उम्र 28 वर्ष। रिजवान, पुत्र मौ. हनीफ, निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद, थाना दयालपुर, दिल्ली, उम्र 23 वर्ष।बरामदगी ,13 स्मार्ट लीथियम बैट्री,414 लीथियम बैट्री सेल ,11,800 रुपये नकद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 424/2026, धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर में अभियोग दर्ज किया है। इसके अलावा थाना जैतपुर साउथ, दिल्ली में भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें