भारतीय डाक विभाग की ऐतिहासिक रजिस्ट्री सेवा बंद, अब केवल स्पीड पोस्ट से होगा पार्सल प्रेषण
नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी दशकों पुरानी और भरोसेमंद रजिस्ट्री सेवा को बंद करने की घोषणा कर दी है। यह ऐतिहासिक सेवा 1 सितंबर 2025 से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
अब पार्सल या दस्तावेज भेजने के लिए उपभोक्ताओं के पास सिर्फ स्पीड पोस्ट सेवा का ही विकल्प रहेगा। विभाग का कहना है कि रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट, दोनों समान सेवाएं होने के कारण दोगुना मैनपावर और संसाधन खर्च हो रहे थे।
डाक विभाग के अनुसार, स्पीड पोस्ट सेवा न केवल तेज है, बल्कि तकनीकी रूप से भी अधिक उन्नत और ट्रैकिंग सुविधाओं से लैस है। इस फैसले से पारंपरिक रजिस्ट्री सेवा का एक युग समाप्त हो जाएगा, जिसने वर्षों तक देशभर में दस्तावेजों की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित की थी।
जनता के बीच इस फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। कुछ लोग इसे समय के साथ कदम मिलाकर चलने वाला निर्णय मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे डाक विभाग की पहचान से जुड़ी सेवा के अंत के रूप में देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें एटा : DM और SSP ने कांवड़ियों के भंडारा कैंप का किया निरीक्षण, शिवभक्तों में खुशी की लहर












