एटा : DM और SSP ने कांवड़ियों के भंडारा कैंप का किया निरीक्षण, शिवभक्तों में खुशी की लहर

एटा : DM और SSP ने कांवड़ियों के भंडारा कैंप का किया निरीक्षण, शिवभक्तों में खुशी की लहरें

एटा: श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सेवा में लगे भंडारा कैंपों का शनिवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया।

कासगंज रोड स्थित गुरुकुल के बाहर लगाए गए भंडारे में डीएम और एसएसपी ने खुद पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया।

इस दौरान शिवभक्तों ने पुलिस प्रशासन की सेवा भावना और सहयोगात्मक रवैये की सराहना करते हुए आभार जताया। अधिकारियों ने भी शिवभक्तों से बातचीत कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली और बेहतर व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह जलपान, स्वास्थ्य जांच और विश्राम की व्यवस्था की गई है। प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी ने किया रूट का निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें