स्वतंत्रता दिवस पर पंडित नागेश दत्त पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
लालगंज-अझारा। पंडित नागेश दत्त पब्लिक स्कूल अझारा, लालगंज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की उपस्थित लोगों ने सराहना की। मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें शिवाजी राजे युवा संगठन द्वारा ताप्ती परिसर में 80वां भव्य झंडा वंदन का आयोजन












