महेशगंज थाने में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, थानाध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने किया नेतृत्व
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा/प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना महेशगंज परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान थाना परिसर को तिरंगे के रंगों वाले गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और वीर सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस दौरान थाना परिसर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ आजादी के पर्व की खुशियां मनाईं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना भी है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह ने पुलिसकर्मियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और जनसेवा की भावना को और मजबूत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।












