एटा में आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, शिकोहाबाद रोड से दबोचा।
संवादाता अमन अहमद। एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई है।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 287/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में वांछित चल रहे 36 वर्षीय संजय पुत्र रामधुन निवासी ग्राम बकावली, थाना सिढ़पुरा, जनपद कासगंज की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तलाश के दौरान आरोपी को 15 अगस्त की रात करीब 12:25 बजे गंगनपुर से पहले शिकोहाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई साक्ष्यों और जांच के आधार पर की जाएगी।
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार, उपनिरीक्षक रामकुमार, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह तथा कांस्टेबल गोपाल सिंह शामिल रहे। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
ये भी एटा में नामचीन मिठाई की दुकान पर सवाल, बालूशाही में कीड़े मिलने का आरोप












