आदर्श ग्रामीण लंबी कूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम, दीपक सरोज ने लगाई 22 फीट की छलांग

आदर्श ग्रामीण लंबी कूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम, दीपक सरोज ने लगाई 22 फीट की छलांग

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

डीहबलई। ग्रामसभा डीहबलई में आयोजित आदर्श ग्रामीण लंबी कूद प्रतियोगिता में क्षेत्र एवं ग्रामसभा स्तर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया।

क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में दीपक सरोज निवासी बीरभानपुर ने 22 फीट की शानदार छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राजू सरोज द्वितीय तथा विपिन सरोज तृतीय स्थान पर रहे।

ग्रामसभा स्तरीय प्रतियोगिता में मोहित सरोज निवासी हुलाशगढ़ ने 18.7 फीट की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितिम सरोज निवासी भवानी का पुरवा ने 18.6 फीट के साथ द्वितीय तथा अतीश यादव निवासी हुलाशगढ़ ने 18.4 फीट के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनका उत्साहवर्धन करना और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। आयोजन के दौरान वहा बैठे समाज के सभी व्यक्ति में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर उपस्थित श्री देवव्रत जी महाराज ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतियोगिता में शामिल युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाजसेवी आदर्श पांडेय ने कहा प्रतिभा को मंच • युवाओं को सम्मान • गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी ये हर गांव मे होना चाहिए

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें