बहुत ही धूम धाम से स्कूलों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस शहीदों को किया नमन

बहुत ही धूम धाम से स्कूलों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस शहीदों को किया नमन

संवाददाता आयुष मिश्र करछना प्रयागराज।क्षेत्र के भावना नैतिक और चारित्रिक गुणों की नींव होती है, जित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के संघर्षों की गाथा सुनाते हुए कहा कि हम सब में सर्वप्रथम राष्ट्र भावना होना जरूरी है तभी हमारे अंदर नैतिकता और अन्य सद्गुणों का विकास हो सकता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर संतोष कुमार शुक्ल द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। फिर सभी के द्वारा राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत और झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों के द्वारा भारत माता के पूजन, सरस्वती पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करछना कमलेश द्विवेदी ने विद्यालय प्रांगण में स्थित पुरा छात्र अमर शहीद गिरीश कुमार शुक्ल की स्मृति स्थल पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल करके उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐसे ही अमर सपूतों को याद करने का दिन हैं जिनके बलिदानों ने हमें आजाद भारत का नागरिक बनाया है।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सविता मिश्रा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालिकाओं की विशेष भागीदारी की भी प्रशंसा की। प्रधानाचार्य डॉक्टर संतोष कुमार शुक्ल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की आजादी के इस महापर्व पर आप सबके आगमन ने हमारे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई है।

उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा, एनसीसी की मान्यता और विद्यालय में चल रहे कौशल विकास मिशन के तहत कंप्यूटर और नर्सिंग के प्रशिक्षण के विषय में भी सभा के मध्य जानकारी रखी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति, समाज सुधार, अशिक्षा, सोशल मीडिया के दुष्परिणाम, बाल विवाह जैसे कई गंभीर विषय पर अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता संतोष शुक्ल समर्थ ने किया।कार्यक्रम में रामेश्वर द्विवेदी,अशोक कुमार मिश्र, सतीश तिवारी, नरेश सोनकर, विकास पाण्डेय, गंगेश्वर मिश्र सुधीर कुमार गुप्ता, योगेंद्र राम, मनोज शंकर तिवारी, रमेश चन्द्र, शान्ति प्रसाद विश्वकर्मा, अनिल कुमार भारती,रवि कुमार , डॉ. हरिनाथ भारती, क्षितीश तिवारी ,राजेश कुमार पटेल,श्रीकृष्ण त्रिपाठी, राजेश कुमार, अरुण प्रकाश,रामेश्वर सिंह,बृजेश कुमार पाण्डेय ,बृजेश कुमार सिंह, रूद्रवीणा शुक्ला,निहालिका शर्मा, शिवानी मिश्रा, राजेश पाण्डेय, अनिल मिश्र, पंकज मिश्र, राजेन्द्र सोनकर, सुशील कुमार, लालचन्द्र, दुर्गा तिवारी, नितिन पाठक, आशीष मिश्र, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है