78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं यानी राशन कोटेदारों के लिए योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे कोटेदारों को बढ़ती महंगाई और संचालन खर्च के बीच आर्थिक राहत मिलेगी।
इसके साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया है। नई व्यवस्था के माध्यम से राशन विक्रेताओं की समस्याओं और अनुभवों का फीडबैक सीधे डिजिटल माध्यम से शासन तक पहुंच सकेगा।
लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि प्रदेशभर के हजारों राशन विक्रेताओं के लिए राहत भरा कदम है। वहीं ई-पॉस आधारित फीडबैक व्यवस्था से राशन वितरण की प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और निगरानी को और मजबूत करने की उम्मीद है।
योगी सरकार का यह निर्णय राशन कोटेदारों के हितों को मजबूती देने के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सराहनीय पहल माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें कोटेदारों को बढ़े लाभांश की दी जानकारी, ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण












