शिवसिंहपुर में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

शिवसिंहपुर में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

संवादाता अमन अहमद। एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के शिवसिंहपुर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 30 वर्षीय महिला का शव घर की दूसरी मंजिल स्थित एक कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जमा हो गई।

मृतका की पहचान हर प्यारी, पत्नी नरोत्तम, निवासी शिवसिंहपुर के रूप में हुई है। परिजनों की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार महिला की मौत प्रथम दृष्टया संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। आत्महत्या सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिजनों से पूछताछ के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें