जनपद गाजियाबाद में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,ग्राम पंचायत सचिवालयों एवं अमृत सरोवरों के किनारे आयोजित हुए राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम

जनपद गाजियाबाद में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,ग्राम पंचायत सचिवालयों एवं अमृत सरोवरों के किनारे आयोजित हुए राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

(शासनादेश के अनुपालन एवं जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के कुशल निर्देशन में जनपद में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस) कार्यक्रम आयोजित दिनांक: 15 अगस्त 2026 गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के 80वें शुभ अवसर पर जनपद गाजियाबाद की समस्त ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। शासनादेश के अनुपालन एवं जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के कुशल निर्देशन में ग्राम पंचायत सचिवालयों एवं अमृत सरोवरों के किनारे संबंधित प्रशासकों, ग्राम पंचायत सचिवों तथा ग्रामवासियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिवालयों एवं अमृत सरोवरों के किनारे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए देश की आजादी के इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकों का भी आयोजन किया गया। बैठकों में ग्रामीणों को देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों के योगदान, संघर्ष और त्याग के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए मिल-जुलकर कार्य करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश भी दिया गया। ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के कुशल निर्देशन में जनपद गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण वातावरण, हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें