पीएम सूर्य घर योजना के तहत ग्राम दुजाना को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने को लेकर जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

पीएम सूर्य घर योजना के तहत ग्राम दुजाना को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने को लेकर जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 18 अगस्त 2026 पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत विकासखंड बिसरख के ग्राम दुजाना को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित किए जाने को लेकर आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम दुजाना को सौर ऊर्जा आधारित मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना एवं विभिन्न सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान ग्राम दुजाना को सोलर मॉडल ग्राउंड के रूप में विकसित किए जाने हेतु तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया।

प्रस्तुतीकरण में ग्राम में सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग, स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा आत्मनिर्भरता विकसित करने के लिए प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने परियोजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित सौर ऊर्जा परियोजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने और ग्राम को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में मॉडल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया।

परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गौतम बुद्ध नगर लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि मॉडल सोलर विलेज के अंतर्गत घरेलू एवं सार्वजनिक भवनों में सोलर रूफटॉप सिस्टम तथा ग्राम की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइटिंग के साथ ग्रामीण आजीविका एवं कृषि आधारित गतिविधियों को भी सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रस्ताव है।

इसके तहत सोलर मिल्क चिलर, सोलर आटा चक्की और सोलर कोल्ड प्रेस यूनिट जैसी सुविधाएं स्थापित किए जाने की योजना है। आवश्यकता के अनुसार कृषि एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े अन्य सौर ऊर्जा आधारित उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। इन कार्यों से ग्राम में बिजली की बचत, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता में कमी, स्थानीय रोजगार एवं आय के अवसरों में वृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

साथ ही, ग्राम दुजाना को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जिसे जनपद एवं प्रदेश के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनाया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिला स्तरीय समिति के सदस्य उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें