गन्ने के खेत में मिली नवजात बच्ची, फरधान पुलिस ने बचाई जान
फरधान। बेहजम रोड पर कैमासुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के आगे गन्ने के खेत में बुधवार को रोती हुई एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने खेत में बच्ची के रोने की आवाज सुनकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही लीलाकुआं चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित चौकी लेकर आई। पुलिसकर्मियों ने बच्ची को दूध पिलाकर उसकी देखभाल की। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बच्ची के परिजनों का पता नहीं चल सका।
इसके बाद पुलिस ने नवजात बच्ची को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कराया गया।
गन्ने के खेत में मासूम को इस तरह छोड़ने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया। वहीं, फरधान पुलिस की तत्परता से नवजात की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
ये भी पढ़ें जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न












