राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस लगाएगी मेडिकल कैंप

राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस लगाएगी मेडिकल कैंप

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला के नेतृत्व में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा, जिसमें लोगों को चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी शामिल होंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ में आयोजित होगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें