पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह की पुण्य स्मृति में नगरवासियों को मॉर्चरी फ्रीजर की सौगात

पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह की पुण्य स्मृति में नगरवासियों को मॉर्चरी फ्रीजर की सौगात

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व विधायक एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय श्री हरि प्रताप सिंह जी की पुण्य स्मृति में नगरवासियों की सेवा के लिए मॉर्चरी फ्रीजर समर्पित किया गया।

नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती प्रेमलता सिंह जी एवं उनके सुपुत्र श्री विशाल विक्रम सिंह जी ने अपने व्यक्तिगत संसाधनों से मॉर्चरी फ्रीजर क्रय कर नगर पालिका परिषद बेल्हा, प्रतापगढ़ को जनसेवा के लिए प्रदान किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसे नगरवासियों के लिए निःशुल्क सेवा हेतु समर्पित करते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को विधिवत सौंपा गया।

इस पहल का उद्देश्य कठिन और दुःखद परिस्थितियों में नगरवासियों को आवश्यक सुविधा सहज एवं निःशुल्क रूप से उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवश्यकता के समय मॉर्चरी फ्रीजर की सुविधा मिलने से उन्हें राहत मिल सकेगी।

नगर पालिका अध्यक्षा एवं उनके परिवार की ओर से की गई इस पहल को जनसेवा और सामाजिक संवेदनशीलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें दिव्यांग महिला को मिली मोपेड की चाबी, चेहरे पर लौटी खुशी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें