प्रतापगढ़ में आधार कार्ड बनवाने वालों को बड़ी राहत

प्रतापगढ़ में आधार कार्ड बनवाने वालों को बड़ी राहत

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ में नया आधार कार्ड बनवाने या आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।

दहिलामऊ स्थित टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में आधार सुविधा केंद्र शुरू किया गया है। इससे आधार बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस में लगने वाली लंबी कतारों और होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

कम्पनी बाग से कुछ ही दूरी पर स्थित BSNL बिल्डिंग के उत्तरी हिस्से में UIDAI का आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय तैयार किया गया है। कॉरपोरेट ऑफिस की तर्ज पर बनाए गए इस हाईटेक केंद्र में आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

नए केंद्र के शुरू होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधार कार्ड बनवाने तथा आधार से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से आधार केंद्र की जरूरत महसूस कर रहे लोगों के लिए यह पहल राहत भरी मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह की पुण्य स्मृति में नगरवासियों को मॉर्चरी फ्रीजर की सौगात

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें