पान उत्पादक 50 किसानों का दल सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रवाना

पान उत्पादक 50 किसानों का दल सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रवाना

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

सीडीओ राममोहन मीना ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

प्रतापगढ़। गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से उद्यान विभाग की ओर से जनपद के 50 पान उत्पादक किसानों का दल सात दिवसीय प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुरुवार को रवाना हुआ। विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी राममोहन मीना ने बस को हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को रवाना किया।

यह प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम 20 से 26 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान किसानों का दल चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर, महोबा तथा कृषि विज्ञान केंद्र, छतरपुर (मध्य प्रदेश) का भ्रमण करेगा। विभिन्न संस्थानों में विशेषज्ञ किसानों को गुणवत्तापूर्ण पान की खेती, आधुनिक उत्पादन तकनीक, वैज्ञानिक विधियों तथा बेहतर उपज प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी देंगे।

रवानगी के अवसर पर सीडीओ राममोहन मीना ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली जानकारी को गंभीरता से सीखें और उसे अपने खेतों में व्यवहारिक रूप से अपनाएं। आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से पान की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है, जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम किसानों को नई तकनीकों, उन्नत खेती के तौर-तरीकों और सफल किसानों के अनुभवों से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, पान उत्पादक किसान तथा उद्यान विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें