रानीगंज में ओवरलोड ई-रिक्शा बना हादसे को न्योता

रानीगंज में ओवरलोड ई-रिक्शा बना हादसे को न्योता

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा।प्रतापगढ़ के रानीगंज कस्बे से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में एक ई-रिक्शा पर पिकअप वाहन के बराबर सामान लदा नजर आ रहा है और चालक बेखौफ होकर सड़क पर चलता दिखाई दे रहा है।

इतना अधिक भार लादकर ई-रिक्शा का संचालन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ओवरलोडिंग से वाहन का संतुलन बिगड़ने के साथ ही ब्रेक और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ सकता है।

सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग ऐसे ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें