अजगरा महान संवाद-2026: 1,427 प्रतिभागियों का होगा चयन

अजगरा महान संवाद-2026: 1,427 प्रतिभागियों का होगा चयन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ में ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रतियोगिता को पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए।

24 से 26 अगस्त तक ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड से एक प्रतिभागी का चयन किया जाएगा। इस चरण में कुल 1,427 प्रतिभागी चुने जाएंगे।

इसके बाद 29-30 अगस्त को 17 विकासखंडों और 19 नगरीय निकायों में प्रतियोगिताएं होंगी, जहां से 36 विजेता चुने जाएंगे। 2-3 सितंबर को चार जोनल महासंवाद में 16 प्रतिभागी और 5 सितंबर को जिला स्तरीय महासंवाद में 8 प्रतिभागियों का चयन होगा। अंतिम आठ प्रतिभागियों की तैयारी और सार्वजनिक परिचय के बाद 17 सितंबर को ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।

डीएम ने स्पष्ट किया कि चयन महज औपचारिकता न हो। प्रतिभागियों की तार्किक क्षमता, ज्ञान, चिंतनशीलता और संवाद-कौशल को प्रमुख आधार बनाया जाए। निर्णायक मंडल के चयन में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के साथ प्रत्येक कार्यक्रम की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और अनिवार्य डॉक्यूमेंटेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं.

खास बात यह है कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए न कोई शैक्षिक योग्यता निर्धारित है और न आयु सीमा। समाज के सभी वर्गों के लोग निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक लोग संबंधित विकासखंड, नगर पालिका या नगर पंचायत कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा, डीएफओ आशुतोष गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में डीएम-एसपी ने कोतवाली नगर थाने का किया औचक निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें