जीटी रोड पर गिरा वर्षों पुराना विशाल पेड़, यातायात पुलिस ने संभाली कमान

जीटी रोड पर गिरा वर्षों पुराना विशाल पेड़, यातायात पुलिस ने संभाली कमान

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सोमवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रोडवेज बस स्टैंड के समीप रामेश्वरम होटल के पास अचानक करीब 50 वर्ष पुराना विशाल पेड़ सड़क पर जा गिरा। पेड़ गिरने के दौरान उसकी चपेट में आने से वाहन और राहगीर बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि पेड़ अचानक सड़क की ओर गिर गया, जिससे जीटी रोड पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पेड़ के सड़क पर गिरते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया। जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहनों को डायवर्ट कर आवागमन सुचारू कराने का प्रयास किया गया।

वहीं, सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाने की कार्रवाई जारी रही। यातायात पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर वाहनों को नियंत्रित करते रहे, ताकि पेड़ हटाए जाने तक किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास के लोगों में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काफी पुराना और विशाल था। यदि पेड़ गिरने के समय सड़क पर वाहन या राहगीर मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस की तत्परता और गनीमत से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें एटा में शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, 50-60 महिलाओं ने किया हंगामा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें