प्रमोद तिवारी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा
संवाददाता—सदानंद द्विवेदी लालगंज। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सांसद प्रमोद तिवारी के लालगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत-अभिनंदन किया। चकौड़िया–केशवपुर चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक जुटे रहे।
स्वागत के दौरान बुलडोजर के माध्यम से गुलाब की पंखुड़ियों की भव्य पुष्पवर्षा कर प्रमोद तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और पूरा क्षेत्र स्वागत नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भी सांसद प्रमोद तिवारी का अभिनंदन किया।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रमोद तिवारी के आगमन को लेकर समर्थकों में काफी जोश नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब जैसा माहौल रहा।
ये भी पढ़ें जीटी रोड पर गिरा वर्षों पुराना विशाल पेड़, यातायात पुलिस ने संभाली कमान












