जी. एस.एकेडमी में रक्षाबंधन उत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं ने बनाई आकर्षक राखियां

जी. एस.एकेडमी में रक्षाबंधन उत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं ने बनाई आकर्षक राखियां

संवाददाता आयुष मिश्र करछना/प्रयागराज। धरवारा स्थित जी. एस.एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए आकर्षक एवं रंग-बिरंगी राखियां तैयार कीं। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राखियों को सुंदर ढंग से सजाया।

विद्यालय के प्रबंधक विनय सिंह, उप प्रबंधक नीतू सिंह एवं उप प्रधानाचार्य विष्णु गोपाल पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा। शिक्षकों ने बच्चों को भाई-बहन के प्रेम, आपसी विश्वास और भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में रोहित शुक्ल, मीरा मिश्रा, सुनीता सिंह, अंजनी मिश्रा, के. पी. सिंह, राजेश गौरी, करुणा पाण्डेय, संजू मिश्रा, संजू त्रिपाठी, जयन्ती पाण्डेय, आयुष मिश्र,प्रिया, दीपेश कुमार, गरिमा जायसवाल, सुचिता, अल्का त्रिपाठी, मनीषा, स्वाति मिश्रा, दिव्यांशी शुक्ल, महक, तनु, श्वेता, मीना, दीपिका पाण्डेय एवं कोमल , करन पाण्डेय सहित अन्य अध्यापक अध्यापिका गण समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता एवं भाईचारे की भावना विकसित करते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें