सीतापुर में श्री सीताराम मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

सीतापुर में श्री सीताराम मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

संवाददाता — निशांत त्रिपाठी सीतापुर। आज सीतापुर स्थित श्री सीताराम मंदिर में महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी जूही जायसवाल द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रुद्राभिषेक एवं पूजा-पाठ का आयोजन पंडित आशीष शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खैराबाद अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता सहित बबलू, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनेन्द्र अवस्थी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के दौरान भगवान शिव का जल, दूध एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया गया। उपस्थित भक्तों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें जी. एस.एकेडमी में रक्षाबंधन उत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं ने बनाई आकर्षक राखियां

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें