मारहरा विधायक के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

मारहरा विधायक के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। मारहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर विधायक के पास पहुंचे।

 

जनता दरबार में बिजली, सड़क, पेयजल, राजस्व, पुलिस और विकास कार्यों समेत कई विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। विधायक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

 

विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर नियमानुसार तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करने और पात्र लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाने के भी निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने संभाली यातायात व्यवस्था

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें