ईद मिलादुन्नबी पर हीरागंज में धूमधाम से निकला भव्य जुलूस

ईद मिलादुन्नबी पर हीरागंज में धूमधाम से निकला भव्य जुलूस

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

हीरागंज। नगर पंचायत हीरागंज बाजार में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंजुमन रजा कमेटी हीरागंज के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया।

जुलूस हीरागंज मस्जिद से शुरू होकर बाबागंज रोड, हीरागंज चौराहा और बाजार का भ्रमण करते हुए प्रतापगढ़ रोड स्थित मस्जिद गेट के सामने पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। युवा उत्साह के साथ नारे लगाते हुए जुलूस में शामिल रहे।

समापन स्थल पर कमेटी की ओर से लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जुलूस में महेशगंज, अहलादगंज, ऐधा समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद कई लोग कुंडा में निकलने वाले बड़े जुलूस में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महेशगंज थाना प्रभारी संदीप तिवारी पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र में मुस्तैद रहे। पुलिस की सतर्कता के बीच जुलूस शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें