सीतापुर में नए बस स्टैंड और आधुनिक प्रतीक्षालय को लेकर परिवहन मंत्री से मिले सदर विधायक

सीतापुर में नए बस स्टैंड और आधुनिक प्रतीक्षालय को लेकर परिवहन मंत्री से मिले सदर विधायक

रिपोर्ट: निशांत त्रिपाठी सीतापुर। शहर में यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में सीतापुर सदर विधायक ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सीतापुर में नए बस स्टैंड के निर्माण तथा यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक ने शहर की बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रहे यात्री दबाव को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यात्रियों के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय, बैठने की बेहतर व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा भी रखा।

परिवहन मंत्री के समक्ष सीतापुर की परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। विधायक ने उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से सीतापुर के लोगों को आने वाले समय में बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी।

गौरतलब है कि प्रदेश के कई शहरों में पीपीपी मॉडल के तहत अत्याधुनिक बस स्टेशनों के निर्माण को मंजूरी दी जा रही है, जिनमें वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें जुलूस के नाम पर घंटो बाधित रहा राष्ट्रीय राजमार्ग भीषण जाम से बेहाल हुए यात्री  

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें